Skip to main content
ताज़ा खबर

तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा 14 अगस्त से, बरभान से नर्मदा जल लेकर 17 अगस्त को सागर पहुंचेगे शिवभक्त

रिपोर्ट: Admin Desk
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा 14 अगस्त से, बरभान से नर्मदा जल लेकर 17 अगस्त को सागर पहुंचेगे शिवभक्त

तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा 14 अगस्त से, बरभान से नर्मदा जल लेकर 17 अगस्त को सागर पहुंचेगे शिवभक्त

सागर। तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित नवम कांवड़ यात्रा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को मुहूर्त एवं शंखनाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के मार्गदर्शक महंत घनश्यामदास जी महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का सरल, पवित्र और आध्यात्मिक माध्यम है। यह यात्रा श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है।

महंत घनश्यामदास जी महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में तीर्थ यात्राओं का विशेष महत्व है और कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ यात्रा की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस पुण्य यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।

यात्रा संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर ने बताया कि तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा 14 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। 14 अगस्त को कांवड़ यात्री बरभान के लिए रवाना होंगे। वहीं मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ में नर्मदा जल लेकर करीब 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे। 17 अगस्त को सागर पहुंचकर देव रामबाण मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं महाआरती की जाएगी।

बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। प्रशासनिक व्यवस्था का प्रभारी गिरीश कांत तिवारी एवं सह प्रभारी राजेश मिश्रा, पंजीयन प्रभारी जुगल किशोर पचौरी एवं सह प्रभारी प्रहलाद रैकवार, कोषाध्यक्ष कैलाश चौरसिया तथा सह कोषाध्यक्ष मुकेश साहू को नियुक्त किया गया।

तुलसी फाउंडेशन कांवड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की। सह संयोजक रामअवतार पांडेय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे, जिससे यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि शेष कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी जल्द तय की जाएंगी।

बैठक में पंडित मनोज व्यास ने शुभ मुहूर्त निकालकर कांवड़ यात्रा का विधिवत शंखनाद किया। इस दौरान नरेंद्र चौबे, सिंटू कटारे, शंभू खटीक, विजय तिवारी, प्रदीप तिवारी, ब्रजमोहन पाठक, जुगल किशोर पचौरी, अनिल दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन अनिल दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सिंटू कटारे ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads1 / 4
A
लेखक

Admin Desk

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ