Skip to main content
ताज़ा खबर

व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया कदम, सागर में नशा मुक्ति अभियान का जनसंवाद

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया कदम, सागर में नशा मुक्ति अभियान का जनसंवाद

व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया कदम, सागर में नशा मुक्ति अभियान का जनसंवाद

सागर। जिले में चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के 12वें दिन व्यापारी वर्ग, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से बाजारों, शॉपिंग मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों और युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में व्यापारियों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। वहीं सामाजिक संगठनों ने जनजागरूकता को नशा उन्मूलन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए अभियान में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त सागर का निर्माण करना है।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ