Skip to main content
ताज़ा खबर

सागर: पुलिस ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति का संदेश, खेल मैदानों में वृक्षारोपण के साथ दिलाई शपथ

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर: पुलिस ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति का संदेश, खेल मैदानों में वृक्षारोपण के साथ दिलाई शपथ

सागर: पुलिस ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति का संदेश, खेल मैदानों में वृक्षारोपण के साथ दिलाई शपथ

सागर। सागर पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के 15वें दिन बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में खेल प्रशिक्षकों और खेल विभाग के सहयोग से खिलाड़ियों के बीच नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत खेल मैदानों, स्टेडियमों और प्रशिक्षण केंद्रों में पुलिस अधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से संवाद किया। उन्हें बताया गया कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का माध्यम हैं, जबकि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य के लिए घातक है।

गोपालगंज थाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा और संभागीय खेल अधिकारी शर्मिला डाबर की मौजूदगी में करीब 150 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उपस्थित नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सागर पुलिस ने अपील की कि युवा खेलों को अपनाकर नशे से दूर रहें और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ