Skip to main content
ताज़ा खबर

RGPV बी.टेक परिणाम में BTIRT का शानदार प्रदर्शन, इलेक्ट्रिकल की मोहिनी चढार ने 9.00 SGPA के साथ किया टॉप

रिपोर्ट: Admin Desk
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
RGPV बी.टेक परिणाम में BTIRT का शानदार प्रदर्शन, इलेक्ट्रिकल की मोहिनी चढार ने 9.00 SGPA के साथ किया टॉप

RGPV बी.टेक परिणाम में BTIRT का शानदार प्रदर्शन, इलेक्ट्रिकल की मोहिनी चढार ने 9.00 SGPA के साथ किया टॉप

सागर। द्वारा घोषित बी.टेक अंतिम वर्ष (8वें सेमेस्टर) के परीक्षा परिणामों में सागर स्थित के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

इस वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा मोहिनी चढार ने 9.00 SGPA प्राप्त कर न केवल अपनी शाखा में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे संस्थान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

अन्य शाखाओं के टॉपर्स में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की श्रुति चौहान (8.83 SGPA), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग की भव्या चतुर्वेदी (8.33 SGPA), मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चंद्रभान धानक (8.33 SGPA), सिविल इंजीनियरिंग के रोहित अहिरवार (8.00 SGPA) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की ऋतु शुक्ला (8.44 SGPA) ने अपनी-अपनी शाखाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के चेयरमैन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। वहीं सचिव , रजिस्ट्रार एवं प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान आधुनिक तकनीकी शिक्षा, उन्नत प्रयोगशालाओं और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Ads1 / 4
A
लेखक

Admin Desk

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ