Skip to main content
ताज़ा खबर

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को दतिया में अपने कार्यों से अवगत कराया

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को दतिया में अपने कार्यों से अवगत कराया

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दतिया में अपने कार्यों से अवगत कराया।

सागर। दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक जैन ने उपचुनाव को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी।

विधायक जैन ने बताया कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के आशीर्वाद के बल पर दतिया में पुनः कमल खिलाने के संकल्प के साथ पार्टी की नीतियों एवं सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान आगामी जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ