Skip to main content
ताज़ा खबर

डॉ. गौर विश्वविद्यालय के छात्र आशुतोष पाठक ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के राष्ट्रीय चरण में किया प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
डॉ. गौर विश्वविद्यालय के छात्र आशुतोष पाठक ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के राष्ट्रीय चरण में किया प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र आशुतोष पाठक ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के राष्ट्रीय चरण में किया प्रतिनिधित्व

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) चतुर्थ वर्ष के छात्र आशुतोष पाठक ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

आशुतोष पाठक ने सर्वप्रथम जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 270 प्रतिभागियों के मध्य द्वितीय स्थान अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए।

राष्ट्रीय चरण में देशभर के लगभग 50,000 प्रतिभागियों में से चयनित शीर्ष 100 प्रतिभागियों को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आमंत्रित किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच पर आशुतोष पाठक को देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए प्रतिभागियों के साथ संसदीय चर्चा एवं विचार-विमर्श में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण प्रक्रिया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान आशुतोष पाठक को “नारी शक्ति वंदन” विषय पर अपने विचार रखने का भी अवसर प्राप्त हुआ।

आशुतोष पाठक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, विश्वविद्यालय, परिवार एवं शुभचिंतकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ