Skip to main content
ताज़ा खबर

संवाद कीजिए, आदेश नहीं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का मोदी सरकार को संदेश- बोले नई पीढ़ी तर्क मांगती है

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
संवाद कीजिए, आदेश नहीं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का मोदी सरकार को संदेश- बोले नई पीढ़ी तर्क मांगती है

संवाद कीजिए, आदेश नहीं… RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले- नई पीढ़ी तर्क मांगती है

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नई पीढ़ी के साथ संवाद और व्यवहार को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है और लोगों को अपनी कार्यशैली भी बदलनी होगी। आज की युवा पीढ़ी हर बात पर सवाल पूछती है, इसलिए उसे केवल आदेश नहीं दिए जा सकते, बल्कि तर्क और संवाद के माध्यम से समझाना होगा।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, “शैली बदलनी पड़ेगी। नई पीढ़ी प्रश्न पूछती है। उनको तर्क बताना पड़ता है। बहुत अधिक अपनापन देने की ज़रूरत है। समय देने, संवाद करने की ज़रूरत है।

Dictation नहीं, Discussion की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा कि पहले का दौर आज्ञा पालन का था, लेकिन अब युवा हर बात का विश्लेषण करते हैं और उसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं।

भागवत ने परिवारों में बढ़ती संवादहीनता पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि माता-पिता और बच्चों के बीच बातचीत कम होती जा रही है, जबकि नई पीढ़ी की जिज्ञासाओं का उत्तर देने के लिए परिवारों में खुला संवाद और विश्वास का माहौल जरूरी है।

उनके इस बयान को कई राजनीतिक विश्लेषक मौजूदा हालात और युवाओं के बदलते स्वभाव के संदर्भ में भी देख रहे हैं। हालांकि भागवत ने अपने संबोधन में किसी सरकार या राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ