Skip to main content
ताज़ा खबर

दतिया में भाजपा की जीत तय, विकास संकल्प पर जनता का भरोसा: रिशांक तिवारी

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
दतिया में भाजपा की जीत तय, विकास संकल्प पर जनता का भरोसा: रिशांक तिवारी

दतिया उपचुनाव: भाजपा के विकास संकल्प पर जनता का भरोसा, रिशांक तिवारी ने संगठनात्मक बैठकों में लिया मार्गदर्शन

सागर/दतिया। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने बुधवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान दतिया प्रवास में भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर वरिष्ठ नेताओं से चुनावी गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

बैठकों में चुनाव प्रचार की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं के समन्वय और मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। रिशांक तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

बैठकों के बाद रिशांक तिवारी ने मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दतिया विधानसभा उपचुनाव, संगठन की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। इसके अलावा उन्होंने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से भी मुलाकात कर चुनावी संचार, मीडिया समन्वय और संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की।

रिशांक तिवारी ने कहा कि दतिया की जनता भाजपा के विकास संकल्प और आशुतोष तिवारी के नेतृत्व पर विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और संगठन की सक्रियता का सकारात्मक प्रभाव जनता के बीच स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ घर-घर पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और विकास के संकल्प को जनता तक पहुंचा रहा है। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ